Ford Endeavour 2025: टोयोटा फॉर्च्यूनर को टक्कर देने आ रही हैं फोर्ड की धाकड़ एसयूवी

Admin
7 Min Read

Ford Endeavour 2025

Ford Endeavour 2025 फोर्ड इंडिया भारतीय बाजार में अपनी बेहतरीन और प्रसिद्ध एसयूवी फोर्ड एंडेवर को वापस बाज़ार में लांच करने की तैयारी कर रही है। अमेरिका की दिग्गज कार कंपनी फोर्ड भारतीय कार बाजार को 2021 में छोड़कर चली गई थी, और अब मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में फोर्ड कंपनी फिर से भारतीय बाज़ार में वापसी कर रही है। फोर्ड कार कंपनी ने भारत में एक नया पेटेंट दाखिल किया है और तो और चेन्नई प्लांट को दुबारा से चालू करने करने के लिए तैयार है।

Ford Endeavour 2025

इसके साथ ही साथ फोर्ड इंडिया ने भारतीय बाजार में एक नया पेटेंट भी दायर किया है। दायर की गई पेटेंट में थाईलैंड बाजार में चल रही फोर्ड एवरेस्ट एसयूवी के समान आकार का है। उम्मीद किया जा रहा है कि यह भारतीय बाजार में फोर्ड एंडेवर का नाम से फ़िर से लॉन्च होने वाली है, जो की एक समय में सीधी तौर पर टोयोटा फॉर्च्यूनर को सीधी टक्कर देती थी और तो और आज भी फोर्ड एंडेवर का भारतीय बाज़ार में बहुत बड़ा सेकंड हैंड मार्केट है।

Ford Endeavour 2025 Patent

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ फोर्ड इंडिया चेन्नई स्थित फैक्ट्री में अपनी नई एंडेवर एसयूवी का असेंबली करने जा रही है, लेकिन इसके अलावा खबर के अनुसार कंपनी इसे सीधे एसयूवी आयात करने पर भी विचार कर रही है। उम्मीद किया जा रहा है कि फोर्ड मौजूद एंडेवर को भारतीय बाजार के लिए बहुत जल्द आयात करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रति,वर्ष 2,500 यूनिटों को आयात किया जाने का विचार बनाया गया है। जबकि असेंबली का काम 2025 तक शुरू किया जा सकता हैं।

हालांकि पूरी तरह से आयात की गई फोर्ड एंडेवर की कीमत भारतीय बाजार में पहले से मौजूद टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत से ज्यादा रखीं जा सकती हैं। और जब इसका प्रोडक्शन आने वाले समय में भारतीय बाजार में शुरू किया जाएगा तो, इसकी कीमतों में कमी आ सकती हैं।

वर्तमान में फोर्ड इंडिया के पास भारतीय बाजार में दो प्लांट मौजूद थे, पहला गुजरात में था जिसे 2022 में टाटा मोटर्स को बेच दिया गया और दूसरा चेन्नई में स्थित हैं जिसे विनफास्ट जैसे OEMS के कई प्रस्तावों के बावजूद केवल इसे रोकने का निर्णय लेने के लिए ब्लॉक पर रखा गया था।

Ford Endeavour 2025 Price in India

Ford Endeavour 2025

आने वाले समय में फोर्ड एंडेवर की कीमत भारतीय बाजार में करीबन 60 लाख रुपए से शुरू होने की उम्मीद है। जबकि टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत 33.43 लाख रुपए से लेकर 51.44 लाख रुपए एक्स शोरूम है|

Ford Endeavour 2025 Design

पेटेंट की गई एसयूवी डिज़ाइन के अनुसार नया फोर्ड एंडेवर का डिजाइन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिक्री के लिए मौजूदा रेंजर पिकअप ट्रक के समान आधारित होने वाला है। यह एक लैडर फ्रेम आर्किटेक्चर पर आधारित एसयूवी होने वाली है, जो कि शानदार डिजाइन, एग्रेसिव लुक और पावरफुल इंजन के साथ भारतीय बाज़ार में पेश किया जाने वाला है।

इसमें सामने की तरफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिकने वाली फोर्ड एवरेस्ट का डिजाइन देखने को मिलने वाला है। हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Ford Endeavour 2025 Features

Ford Endeavour 2025

कंपनी की तरफ से अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ‌ लेकिन उम्मीद किया जा रहा है कि इस एसयूवी के साथ 12.3 इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ 12.4 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कई बेहतरीन फीचर्स के साथ इस एसयूवी को भारतीय बाज़ार में लांच किया जाएगा। इसे ADAS तकनीकी और कई एडवांस फीचर्स के साथ भी पेश किया जाएगा, जो कि टोयोटा फॉर्च्यूनर में देखने को नहीं मिलता है।

Ford Endeavour 2025 Engine

बोनट के नीचे इस फोर्ड एसयूवी को चलाने के लिए फोर्ड रेंजर के इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे 2.2 लीटर टर्बो डीजल और एक 3.0 लीटर V6 टर्बो डीजल इंजन के साथ लांच किया जा सकता है। इसे 6 स्पीड मैनुअल और 10 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही इसे बेहतरीन ऑफ रोडिंग के लिए 2WD और खराब रास्तों के लिए 4WD की सुविधा मिलने वाली है। ऑल व्हील ड्राइव तकनीकी इसके टॉप वैरियंट में मिलने वाला है, जबकि बाक़ी के वेरिएंट को रीयर व्हील ड्राइव तकनीकी के साथ भारतीय बाज़ार में पेश किया जाएगा।

Ford Endeavour 2025 Launch Date in India

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई जनरेशन वाली फोर्ड एंडेवर को भारतीय बाजार में 2025 तक लॉन्च किया जा सकता हैं, हालांकि ख़बर की पुष्टि फोर्ड कंपनी की तरफ से नहीं की गई है, उम्मीद किया जा रहा है कि बहुत जल्द इसके बारे में और कोई जानकारी सामने आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें-

Redmi Note 12 5G Offer: मात्र 19,000 हज़ार में घर ले जाएं इस बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन को

Amazon Republic Day Sale 2024 पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, ख़बर फैलते ही मच गई लूट है

Oppo Reno11 Pro 5G: तगड़े फीचर्स के साथ बाजार में लांच हुआ यह धाकड़ स्मार्टफोन, जानें पूरी जानकारी

Poco X6 Series Smartphone : दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जाने कीमत

 

इसी तरह के ताज़ा नया जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट Amar News24 से जुड़े रहें। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।

 

Share this Article
By Admin
Follow:
नमस्ते, मैं [ Admin ], एक टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, और एंटरटेनमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ में गहरी रुचि रखने वाला ब्लॉगर हूँ। मेरी ब्लॉगिंग जर्नी 2023 से स्टार्ट हुयी है मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने पाठकों को सबसे ताज़ा और भरोसेमंद जानकारी दूं, यदि आप भी मेरी तरह टेक्नोलॉजी, गाड़ियों, और एंटरटेनमेंट और ऑटोमोबाइल, ट्रेडिंग न्यूज़, की दुनिया में रुचि रखते हैं, तो जुड़िए मेरे साथ इस सफर में और रहिए अपडेटेड! धन्यवाद.....
Leave a comment